CG हाई व हायर सेकंडरी स्कूल में व्याख्याता संस्कृत का पद समाप्त, इसे लेकर शिक्षकों ने DEO को सौपा ज्ञापन व आपत्ति दर्ज कराई..!!

CG हाई व हायर सेकंडरी स्कूल में व्याख्याता संस्कृत का पद समाप्त, इसे लेकर शिक्षकों ने DEO को सौपा ज्ञापन व आपत्ति दर्ज कराई..!!

 


स्कूल शिक्षा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा नए आदेश में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में व्याख्याता संस्कृत पद समाप्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हाई स्कूल पूर्व पदस्थापना में मुख्य विषय हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान कुल 06 पद व्याख्याता विषयवार स्वीकृत था। इसे नवीन पदस्थापना (सेटअप) में 05 पद अनिवार्य कर संस्कृत व्याख्याता पद को हाई स्कूल स्तर पर 221 दर्ज संख्या पर स्वीकृति दी गई है। जबकि अन्य विषयों पर यह नियम लागू नहीं किया गया है। इसे लेकर शिक्षकों ने गुरुवार को जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुचकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि अन्य विषयों की तरह संस्कृत विषय को भी अनिवार्य विषय मानकर हाई स्कूल नवीन सेटअप में 06 पद मानकर संस्कृत व्याख्याता पद स्वीकृत किया जाए। शिक्षकों ने कहा कि 12 हायर सेकंडरी स्तर पर विषयवार पहले 10 पद व्याख्याता स्वीकृतं किया गया था। नए सेटअप में 9 पद को अनिवार्य कर सिर्फ संस्कृत विषय को संख्या पर आधारित 61 से 359 तक दर्ज संख्या पर 01 पद स्वीकृत किया गया है। नवीन सेटअप में 10 पद व्याख्याता अनिवार्य रूप से स्वीकृत होने चाहिए। वर्तमान नए आदेश से हजारों की संख्या में व्याख्याता संस्कृत अतिशेष में आ जाएंगे। वेतन आहरण की समस्या होगी। साथ ही अतिशेष व्याख्याताओं के पदस्थापना में भी समस्या होगी। ज्ञापन सौंपने वाले शिक्षकों ने कहा कि संचालनालय के आदेश में सुधार की जरूरत है। इस आदेश से शिक्षकों को भविष्य में समस्या होगी। वहीं नवीन सेटअप में जहां 10 संस्कृत के शिक्षकों की पदस्थापना होनी चाहिए। लेकिन नए आदेश से संस्कृत के शिक्षक अतिशेष में आ जाएंगे। इसके चलते वे शिक्षा विभाग कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराने आए हैं। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपकर उन्होंने शिक्षा अधिकारी से आदेश में सुधार करवाने की मांग की है। इससे संस्कृत के शिक्षकों का अहित नहीं होगा। ज्ञापन वालों में तोमन देशमुख , अरविंद जैन, हेमलता देवांगन, रमन वर्मा, सरला तिवारी, निशा चौहान सहित अन्य संस्कृत के शिक्षक उपस्थित थे।


To Top