दीदी को मत मारो सर, उसकी शादी पड़ी है, मेरी परीक्षा है मत मारो दीदी को मत मारो चल्लिाते रहे लेकिन लेकिन पुरुष और महिला पुलिसकर्मी पीटते रहे और उसकी मौत..!!

दीदी को मत मारो सर, उसकी शादी पड़ी है, मेरी परीक्षा है मत मारो दीदी को मत मारो चल्लिाते रहे लेकिन लेकिन पुरुष और महिला पुलिसकर्मी पीटते रहे और उसकी मौत..!!

 



मनराजपुर गांव में जिला बदर और गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया यादव की बड़ी बेटी निशा यादव की मौत की चश्मदीद उसकी छोटी बहन गुंजा यादव का। गुंजा ने कहा कि कई गाड़ी से साढ़े चार बजे के करीब पुलिस के लोग पहुंचे और सीधे घर में पहुंच गए। वहीं गुंजा ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बकौल गुंजा, जब पुलिसकर्मी घर में पहुंचे तो उस समय वह और उसकी बड़ी बहन निशा छत पर थी। दरवाजे तेज आवाज के साथ खोलने की आवाज सुनकर सीढ़ी से हम लोग नीचे आए तो देखे 30 से 35 की संख्या में आए पुलिसकर्मी मौजूद हैं। गुंजा यादव ने पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुंजा यादव का कहना है जिस समय पुलिस आई घर में कोई नहीं था। पुलिस सीधे घर में प्रवेश किये हम लोग छत पर थे। नीचे आकर हम लोगों ने पूछा सर क्या हुआ है, क्यों धड़ाधड़ घर में घुस रहे हैं। किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं। इस पर पुलिस के लोगों ने कहा कि तुम गुंडे की बेटी हो। तुम लोगों को यहां से उठा के ले जाएंगे। तो हमने पूछा आप लोग ऐसे क्यों कर रहे हैं इस पर हमारी पिटाई कर दिए। मुझे आठ-दस की संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मिलकर पीट रहे थे। दीदी वहां से भागने लगी तो उनको भी मारने लगे। पिटाई के दौरान दीदी चल्लिा रही थी। कह रही थी गुन्जा तुम किसी को बुलाओ यह सब मार रहे हैं। हमने कहा कि सर क्यों ऐसा कर रहे हैं। उसकी शादी पड़ी है सर ऐसा क्यों कर रहा है मत कीजिए मत कीजिए। हम लोग क्या किये है। हमको कमरे में ही रोक दिया गया। इसके बाद ये लोग कुर्सी लेकर जाने लगे। रोकने की कोशिश की तो नहीं माने और कुर्सी अंदर लेकर चल गए। फिर वहां से बाहर चले आए। जाने के बाद हम अंदर कमरे में गए तो देखा की लोग दीदी को मार कर साड़ी से बांधकर लटका दिए है। ताकि यह साबित किया जा सके कि यह आत्महत्या है। गुंजा ने कहा कि पुलिस वाले कुछ बता नहीं रहे थे बस यह कह रहे थे कि तुम लोगों को उठवा ले जाऊंगा और गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। तुम्हारा घर गिरवा देंगे तुम लोगों को रोड पर ला देंगे यही सब कह कर के मारना शुरू कर दिए। दो लड़कियों के लिए 30-35 की संख्या में पुलिसकर्मीआए थे। हम लोगों के ऊपर कोई आरोप नहीं था इसके बाद भी पीटा गया।

To Top