क्यो चीन बना बड़ा फैक्‍टर जाने, 90 डालर प्रति बैरल के नीचे आ सकती है कच्चे तेल की कीमत..!!

क्यो चीन बना बड़ा फैक्‍टर जाने, 90 डालर प्रति बैरल के नीचे आ सकती है कच्चे तेल की कीमत..!!

 


 नई दिल्ली- चीन के औद्योगिक उत्पादन में लगातार दूसरे महीने गिरावट का असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है। चीन कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक देश है और चीन में औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती आने से कच्चे तेल की मांग प्रभावित होने की पूरी संभावना है। यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और कच्चे तेल की कीमत 103.9 डालर प्रति बैरल रही।

 इसकी कीमत और कम होने की उम्मीद है। यूरोप भी आगामी दिसंबर तक रूस से कच्चे तेल का आयात करता रहेगा जिससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए सीमित देशों पर निर्भरता नहीं रहेगी। एसबीआई इकोरैप ने तो अगले एक-दो महीनों में कच्चे तेल की कीमत 90 डालर प्रति बैरल के नीचे जाने की संभावना जताई है।

To Top