CG :- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन से हड़ताल स्थगित किए...-

CG :- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन से हड़ताल स्थगित किए...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

@छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अपने छ सूत्रीय मांगो को लेकर प्रांतीय आह्वान पर 21 मार्च 2022 से हड़ताल पर थे,जिसमे आरंग ब्लॉक से स्वास्थ्य संयोजक महिला एवम् पुरुष के साथ साथ सेक्टर सुपरवाइजर, एलएचवी,एमपीएस, कुल 87 लोग हड़ताल में उपस्थित हुए जिससे ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई,ग्रामीण क्षेत्र में कॉविड टीकाकरण ,रूटीन टीकाकरण ,प्रसव कार्य ,गर्भवती जांच ,सहित ,टीबी ,कुष्ठ ,मलेरिया,मोतियाबिंद जैसे कई जांच एवम उपचार बंद पाई गई।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अपनी मांगो को शासन प्रशासन के पास लगतार रखते आ रहे थे,साथ ही अपने कर्तव्य की निर्वहन करते आ रहे थे, पिछले 2 सालो से बिना छुट्टी के कार्य करते एवम् कोविड काल में अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी की लंबी इंतजार एवम् कोवीड काल में घोषणा के बाद भी जब स्वास्थ्य संयोजक की मांग को अमल नही किया गया तब स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टारजन गुप्ता एवम् प्रांतीय सचिव प्रवीण जी सहित सभी पदाधिकारी ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की योजना बनाई।
अनिश्चित कालीन हड़ताल 21 मार्च से 31 मार्च तक चला मुख्यमंत्री के ठोस आश्वासन में समस्त आरंग ब्लॉक के कर्मचारी के साथ साथ पूरे छग के समस्त स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी 1 अप्रैल 2022 को अपने अपने कार्यालय में ज्वाइनिंग लिए IT सेल प्रदेश सहप्रभारी एवम् रायपुर जिला उपाध्यक्ष संतलाल साहू ने सभी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी को हृदय से आभार व्यक्त कर सभी कर्मचारियों,सुपरवाइजर, एलएचवी, एमपीएस को कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि पूरे इस स्ट्राइक को सफल बनाने में आप सभी साथियों का सहयोग रहा ,आप सभी ब्लॉक,जिला,प्रांतीय टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किए इसलिए  मुख्यमंत्री हमारी मांगो को पूरा करने की सहमति जताई यह जानकारी आरंग ब्लॉक पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष धनेश बघेल,उपाध्यक्ष अश्वनी साहू ,सचिव थानसिंग चंद्राकर ,महिला प्रकोष्ठ प्रेमलता साहू,कांति चंद्राकर,पुष्पा चंद्राकर, खुशबू उपाध्याय, एम बी बेडेकर,मोती साहू,जितेश्वर साहू ,संजय चंद्राकर,दीपक चंद्राकर,ललित साहू,ने दिए।
To Top