CG :- संडी मंडल ने भाजपा पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया...-

CG :- संडी मंडल ने भाजपा पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@संडी 
भारतीय जनता पार्टी मंडल संडी द्वारा भाजपा कार्यालय संडी बंगला में पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता की पूजा अर्चना कर, श्रीफल तोड़कर, भाजपा का झंडा फहरा कर एवं एक दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया । बैठक के अंत मे वरिष्ठ भाजपा नेता ग्राम संडी निवासी स्वर्गीय दाऊ हीरालाल अग्रवाल के विगत दिवस हुए दुखद निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, मंडल महामंत्री डागेश्वर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, वरिष्ठ भाजपा नेता कौशल साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश साहू, कार्यालय प्रभारी श्यामू साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश साहू, युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु वर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष खिलेन्द्र साहू, युवा मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री युगल किशोर वर्मा, शक्तिकेन्द्र संयोजक शिवप्रसाद वर्मा, सहसंयोजक रामगोपाल साहू, अजा मोर्चा मंडल मंत्री चैतूराम धृतलहरे, युवा मोर्चा शक्तिकेन्द्र प्रभारी विक्की चन्द्राकर उपस्थित थे ।
To Top