CG :- स्वास्थ्य सेवाओं पर लगेगा ग्रहण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी रहेंगे 21मार्च से हड़ताल पर...स्वास्थ्य सेवाएं सहित, टीकाकरण प्रसवकार्य,प्राथमिक उपचार सेवाए चरमराएगी...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- स्वास्थ्य सेवाओं पर लगेगा ग्रहण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी रहेंगे 21मार्च से हड़ताल पर...स्वास्थ्य सेवाएं सहित, टीकाकरण प्रसवकार्य,प्राथमिक उपचार सेवाए चरमराएगी...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@अभनपुर
 कोविड महामारी के समय अपनी जान की बाजी लगाने वाले स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर 21 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है वर्षो से लंबित वेतन विसंगति की मांगों को लेकर समय समय पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास संगठन द्वारा किया गया लेकिन आज पर्यंत तक इस पर शासन की ओर से कोई पहल नही की गई| प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सरकार बनने से पूर्व अपने जनघोषणा पत्र में स्वास्थ्य संयोजको की वेतन विसंगति दूर करने हेतु शामिल किया था लेकिन सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बाद भी सरकार के कान में जू तक नही चल रही है इससे नाराज स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारीयो ने बेमुद्दत अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का मन बना लिया है|
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ रायपुर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष संतलाल साहू ,अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार पाल ,ब्लॉक सचिव श्री हेमन्त नेताम ,ब्लॉक मीडिया प्रभारी फलेश्वर कुमार साहू ने बताया कि 21 मार्च 2022 से संगठन के समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,सेक्टर सुपरवाइजर, बीईटीओ , अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे जिससे प्रदेश के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ अभनपुर विकासखंड के 37 उप स्वास्थ्य केंद्रों 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं चरमरा जायेगी जिससे गर्भवती माताओ व बच्चो का नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण, बीपी ,शुगर जांच,टीबी ,कुष्ठ, मलेरिया जैसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी |प्रदेश की ग्रामीण जनता इन्ही उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आश्रित है,आमजन को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में आने वाली रुकावट के लिए प्रदेश की सरकार *पूरी तरह से जिम्मेदार होंगी |स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगो में समान शैक्षणिक योग्यता एवं प्रशिक्षण के आधार पर विभाग के समकक्ष कैडर के समतुल्य वेतनमान, सम्मानजनक पदनाम,स्वास्थ्य केंद्रों में कलेक्टर दर पर वार्ड आया/सफाईकर्मी की नियुक्ति, ऑनलाइन डाटा एंट्री के अतिरिक्त कार्य हेतु प्रतिमाह 5000 डाटा एंट्री भत्ता ,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सी एच ओ के आधार पर इंसेंटिव वृद्धि एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री के घोषणा अनुसार विशेष कोरोना भत्ता शामिल है।
To Top