@बालोद
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री श्री राम प्रताप सिंह के दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है
भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह का कल बालोद आगमन हुआ उन्होंने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,भाजपा प्रदेश मंत्री आदरणीय राकेश यादव के परिवार से भेंट की,विगत दिनों राकेश यादव के पिता का स्वर्गवास हो गया था राम प्रताप सिंह ने यादव परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की
अपने प्रवास के दौरान पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री शाहिद खान के निवास स्थान पहुंचे और भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन के भी निवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की कार्यकर्ताओं से चर्चा की चर्चा के दौरान राम प्रताप जी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा के लिए जुट जाने को कहा और कहा कि यह दमनकारी सरकार के खिलाफ हमें बड़ी ताकत से लड़ना है राम प्रताप के दौरे से कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा का संचार पैदा हुआ है सभी ने एकजुट होकर कहा कि निश्चित रूप से आपके आने से हम सब कार्यकर्ता आपकी बातों का अनुसरण कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए आज से ही जूट जाएंगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व संगठन मंत्री से आगे भी प्रवास करने का निवेदन किया राम प्रताप जी ने भी जल्द आकर कार्यकर्ताओं के साथ पुनः भेंट करने की बात कही।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार वरिष्ठ नेता पवन साहू ,होरीलाल रावटे,मनोहर नहाटा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी,भाजपा वरिष्ठ नेता पालक ठाकुर,युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, शहर महामंत्री संतोष कौशिक, कमल पनपलिया,लाेकेश श्रीवास्तव,विनोद पूरी गोस्वामी,अशोक कुमार,हिरेंद्र गायकवाड़,सौरभ जैन व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।