गणेश जायसवाल बनें एसईसीएल क्षेत्र बैकुंठपुर में राष्ट्रीय कॉलरी मजदूर कांग्रेस के सह कोडिनेटर... I

गणेश जायसवाल बनें एसईसीएल क्षेत्र बैकुंठपुर में राष्ट्रीय कॉलरी मजदूर कांग्रेस के सह कोडिनेटर... I

@कोरिया//अविनाश यादव।।
गत दिवस राष्ट्रीय कॉलरी मजदूर कांग्रेस के महासचिव दीपक जायसवाल के द्वारा आदेश जारी करते हुए सूचित किया गया की श्री छोटे लाल वर्मा हसदेव क्षेत्र (संरक्षक), श्री अहमद हुसैन हसदेव क्षेत्र (मुख्य काडिनेटर), श्री सपन कुमार चौधरी, चिरमिरी क्षेत्र (सह कोडिनेटर), श्री मसीर अली हसदेव क्षेत्र (सह कार्डिनेटर), श्री गोपाल दास बी. सीम कालरी हसदेव क्षेत्र (सह काडिनेटर) एवं श्री गणेश जायसवाल बैकुण्ठपुर क्षेत्र (सह काडिनेटर) होंगे, जो एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र, चिरमिरी क्षेत्र वैकुण्ठपुर क्षेत्र, विश्रामपुर क्षेत्र एवं भटगांव की क्षेत्रीय कमेटी शाखा कमेटी, जे.सी.सी. वेलफेयर सेफ्टी कमेटी, हाउसिंग कमेटी का गठन कर संस्था को सूचित करेंगे।
उक्त वर्णित पदाधिकारी राष्ट्रीय कालरी मजदूर कांग्रेस पंजीयन क्रमांक 22/1948 के केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी होंगे तथा सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इण्डिया के आदेशानुसार एस.ई.सी.एल. प्रबंधन इनकी सभी मामलों में सहयोग करेगी।
To Top