स्लम क्षेत्र में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविरI
February 04, 2022
सूरजपुर--आभियान चेतना के तहत श्री अशोक कुमार साहू जिला न्यायाधीश अध्यक्ष एवं सचिव प्रेरणा आहिरे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के निर्देशानुसार ग्राम बसदेई में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पैरा लीगल वालंटियर विकास कुमार प्रजापति ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी और घरेलू हिंसा पर बने हुए कानून के बारे में बताया और दहेज प्रथा के बारे में भी बताया कहा कि दहेज हमारे समाज की बहुत बड़ी बुराई है इसलिए हमको दहेज प्रथा जैसी बुराई को समाज से मिलकर खत्म करना है और घरेलू हिंसा की शिकायत पुलिस अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, सेवा प्रदाता, मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराई जा सकती है और जिला और तालुका स्तर पर मिलने वाले निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
Tags
Share to other apps