CG :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने राज्य स्तरीय स्वयंसेवक स्तर पुरस्कार आवेदन के लिए रासेयो के स्वयं सेवक यशवंत टंडन को किया सम्मानित...-

CG :- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने राज्य स्तरीय स्वयंसेवक स्तर पुरस्कार आवेदन के लिए रासेयो के स्वयं सेवक यशवंत टंडन को किया सम्मानित...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
 
*प्रेस विज्ञप्ति*

*हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने राज्य स्तरीय स्वयंसेवक स्तर पुरस्कार आवेदन के लिए रासेयो के स्वयं सेवक यशवंत टंडन को किया सम्मानित*

@अर्जुन्दा
 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) राष्ट्रीय सेवा योजना रासेयो कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह 25 फरवरी शुक्रवार 2022 को महिला महाविद्यालय भिलाई सेक्टर 9 में आयोजित किया गया। जहां आदर्श शासकीय भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (छ.ग.) द्वारा 2020-21 में राज्य स्तरीय स्वयंसेवक स्तर पुरस्कार आवेदन प्रस्तुत करने के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ अरुण पलटा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर.पी अग्रवाल के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन प्रमुख कार्य के लिए हुए सम्मानित:-रक्तदान, रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता रैली ,स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता अभियान, तम्बाकू निषेध जागरूकता अभियान, टीकाकरण अभियान,गुड-टच बैड-टच , यूनिसेफ, पोषण आहार, कोरोना महामारी जागरूकता अभियान, वैक्सीन जागरूकता रैली,नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मतदान जागरूकता अभियान, माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण,जल संरक्षण, नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान, वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में स्कूली बच्चों को नि: शुल्क शिक्षा (मोहल्ला/क्लास),  नवाचार पहल जैसी अन्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार-प्रचार कर लोगों को जागरूक व प्रेरित किया।
जीवन प्रबंधन से मिलती है सफलता:-
श्रम, धैर्य, अभाव में जीवन की कल्पना नेतृत्व शैली, दिनचर्या, शैक्षिक वातावरण, विविधता में एकता के भाव को समृद्ध कर राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव को संजोते हुए अनुशासन के छांव में तपकर अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। ये सभी जीवन प्रबंधन की बातें और विविध गुण निर्माण करने के कार्यक्रमों  के फलस्वरूप ही व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि ये सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर मेरा सहयोग करने वाले मेरे छोटे भाई-बहन व मार्गदर्शन देने वाले गुरूजन, माता-पिता का आशीर्वाद है। इस गरिमा को बनाये रखूंगा।
To Top