CG :- हरियाणा हिसार में मोहित राठौड़ किए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व... छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG :- हरियाणा हिसार में मोहित राठौड़ किए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व... छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

*हरयाणा हिसार में मोहित राठोड करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व*
भारत में लंबे समय से राष्ट्रीय एकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंप का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और संस्कृतियों के बीच आध्यात्मिक सद्भाव के साथ एकता और शांति का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम हमारे स्वयंसेवकों के लिए उनकी संस्कृति, भाषाओं और अनुभवों को साझा करने के लिए बहुत उपयोगी है।
कैंप 16 से 22 दिसंबर तक हरियाणा हिसार में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है जिसमे विभिनन राज्यों के चयनित सव्यंसेवंक शामिल होंगे , इसी कड़ी में भिलाई इंस्टीटूट् ऑफ़ टेक्नोलॉजी दुर्ग के एनएसएस के सचिव प्रमुख मोहित राठौड़ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे I यह कैंप एक स्वयंसेवक को सामुदायिक जीवन जीना सिखाता है, जब वे लोगों से मिलते हैं तो उनके अनुसार कैसे ढलते  है  तथा:  यह कैंप  एक स्वयंसेवक के जीवन का बड़ा अनुभव है I
स्वयंसेवक मोहित राठौड़ का इस कैंप के लिए चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है इस मौके पर डायरेक्टर डॉ अरुण अरोरा, प्रधानाचार्य एम के गुप्ता, उप प्रधानाध्यापिका डॉ मनीषा शर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ शबाना नाज़ सिद्दीकी एवम् श्री अभिजीत लाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ दी।
To Top