CG :- सिध्देश्वर महादेव मंदिर जारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर किया पूजा अर्चना...-

CG :- सिध्देश्वर महादेव मंदिर जारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर किया पूजा अर्चना...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@संडी
भाजपा मंडल संडी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में ग्राम जारा पहुंचकर हर हर महादेव की जयघोष के साथ गली भ्रमण करते हुये प्राचीन मंदिर सिध्देश्वर महादेव धाम में पहुंचकर आम जनता एवं क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किये । भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल वाराणसी के कांशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण कर भोले बाबा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर भारत माता की खुशहाली की कामना करते हुए आम जनता को समर्पित करेंगे । इसी परिपेक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर संडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सनातन हिन्दू सभ्यता एवं धर्म के जयघोष की भावना के साथ एकत्र हुए । आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे ने किया । इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती रोहणी साहू, मंडल उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, मोहन साहू, मुकुत वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी राजेश बल्लू वर्मा, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ मंडल संयोजक सुधेराम वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, अजा मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे, कार्यालय प्रभारी श्यामू साहू, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश साहू, मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश साहू, महिला मोर्चा मंत्री मधु वर्मा, कांति वर्मा, कुसुमलता वर्मा, हरीश धुरंधर, संतोष वर्मा, विक्की चन्द्राकर, शक्तिकेन्द्र संयोजक रामूसिंह चक्रधारी, प्रेमलाल सेन, पंचराम सायतोड़े, हुलाश बंजारे, सोनचंद नवरंगे, संतराम साहू, तानसेन वर्मा, मुन्ना वर्मा, अशोक वर्मा उपस्थित थे।
To Top