BJP महिला मोर्चा नें आयोजित किया महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर... निःशुल्क सैनेटरी पैड वितरण कर महिलाओ को दी मासिक धर्म से सम्बंधित जानकारी...

BJP महिला मोर्चा नें आयोजित किया महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर... निःशुल्क सैनेटरी पैड वितरण कर महिलाओ को दी मासिक धर्म से सम्बंधित जानकारी...

@सुरजपुर//अविनाश यादव।।
स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर बिश्रामपुर भाजपा मंडल के जमदेई ग्राम पंचायत भवन में एक दिवसीय महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन की गई जिसमें सेकड़ो की संख्या में महिलाएं किशोरी बालिकाएं शामिल हुई वही जागरूकता शिविर में महिला चिकित्सक व भाजपा पदाधिकारियो के द्वारा महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता विषय पर जानकारी दी गई एवम मासिक धर्म मे उपयोग होने वाली सेनेटरी पैड का निःशुक वितरण कर जन जागरूकता लाई गई।

जमदेई ग्राम पंचायत भवन परिसर में महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता अभियान की सुभारम्भ में मुख्य अथिति पधारे भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह समस्त अतिथियो के द्वारा स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की छाया चित्र में पुष्पहार अर्पित कर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ को अपने उदबोधन में बाबू लाल अग्रवाल ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को आज विकास की ओर ले जा रहे है जीससे विरोधी दलों के पेट मे दर्द हो रहा है कभी बड़े और रईस लोगो के घरों में शौचा लय और गैस चूल्हा से खाना बनाता था पक्के की घर अमीरों के होते थे आज मोदी की देन है कि गरीब परिवारों को पक्के के मकान मिल रहे है गैस कनेक्शन फ्री में दी गई है हर घर मे सौचलय हमारी केंद्र की मोदी की सरकार ने दी है यह विकास आज विरोधी दलों को पच नही रहा है और मोदी सरकार के खिलाफ उल जलूल बयान देकर आम जनता को भड़काया जा रहा है जिससे आप सब को भड़कना नही है सोच समझ कर मोदी और भाजपा को ही मजबूत करना है।
वही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने उदबोधन में कहा कि कोरोना से बचाव करने के सम्बंध में विस्तृत रूप में प्रकास डाला एवम मास्क लगाने की अपील की वही डॉ0 आकांछा वर्मा ने महिलाओं को मासिक धर्म के समय नियमित साफ सफाई से रहने प्रतिदिन नहाने साफ सुथरे कपड़े पहनने व गन्दे कपड़े न उपयोग करने तथा सेनेटरी पैड उपयोग करने की सलाह दी तथा सेनेटरी पैड कैसे उपयोग की जाती है विस्तार से बताया वही ज्योति सिंह के द्वारा भी ग्रामीण महिलाओं को सम्बोधन में बताया कि आज नए दौर का समय है।
आज हर लड़की के पास एंड्रॉइड मोबाइल है तो अपने पुराने तरीको को बदले और स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देवे वही अमृता सिंह के द्वारा उपस्थित माता बहनों बेटियों को निःशुक सेनेटरी पैड का वितरण कर उपयोग करने का तरीका बताया समझाया एवं पैड खरीदने के विषय मे उसकी कीमत व खर्च बताया गया वही कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता.नूतन विशवास डां शीला गुप्ता पूनम देव लीना मांझी घनकुमारी लकविन्दर कोर मिथलेश शारोकर फूल बसिया राजवाडे रीनादास गीताजंलि सेकडो संख्या मे महिलाये उपस्थित रही।
To Top