10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पाटेश्वर धाम से श्री राम बालक दास महत्यागी करेंगे कवर्धा में प्रवेश...धर्म सभा को करेंगे संबोधन...-
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पाटेश्वर धाम से श्री राम बालक दास महत्यागी करेंगे कवर्धा में प्रवेश...धर्म सभा को करेंगे संबोधन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

@बालोद
 विगत 3 अक्टूबर को कवर्धा धर्म नगरी में हुए भगवा ध्वज के अपमान को लेकर 6 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को कवर्धा में विराट हिंदू संगम का आयोजन सर्व हिंदू समाज के द्वारा किया गया है इस आयोजन में पूरे प्रदेश के हिंदू वीर लाखों की संख्या में सम्मिलित होंगे साथ ही इस विशाल संगम को संबोधित करने हेतु विशिष्ट संतों का आगमन होगा और उनका उद्बोधन समाज को प्रेरित करेगा छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत बाल योगेश्वर श्री राम बालक दास महात्यागी पाटेश्वर धाम इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर 6 दिसंबर को पहुंचेंगे और धर्म सभा को अपनी ओजस्वी वाणी से संबोधित करेंगे ज्ञात हो कि भगवा ध्वज के अपमान करने वाले दोषियों को अभी तक सजा नहीं दी गई है साथ ही जो दोषी हैं उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है और निर्दोष लोगों को जेल में डाल कर केस दर्ज करके परेशान किया जा रहा है प्रदेश सरकार के बहुसंख्यक हिंदू समाज की इस उपेक्षा को अब सहा नहीं जाएगा और प्रबल आंदोलन किया जाएगा 6 दिसंबर कवर्धा में हो रहे हिंदू शौर्य जागरण संकल्प महासभा तो केवल शुरुआत मात्र है संत श्री राम बालक दास जी ने संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न मत पंथ संस्थाओं में जुड़े सर्व हिंदू समाज को 6 दिसंबर कवर्धा आने की अपील की है और साथ ही संत समाज से भी निवेदन किया है कि अपने समाज का मार्गदर्शन करने आप जरूर कवर्धा आए।
To Top