CG :- किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पुनिया, मरकाम की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण...-

CG :- किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पुनिया, मरकाम की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण...-

PIYUSH SAHU (BALOD)

पदभार ग्रहण करते ही धान खरीदी केन्द्रो में निगरानी समिति बनाने की घोषणा किया

@रायपुर
 किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने आज राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश महामंत्री प्रशासनिक रवि घोष, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित होकर पदभार ग्रहण करवाये। इस अवसर पर रामविलास साहू ने सभी र्शीष नेतृत्व का आभार माना और कहा कि जिस विश्वास से मुझे ये बहुत बड़ी जवाबदारी सौंपा गया है। आप सभी वरिष्ठजनों के आर्शीवाद से आप के विश्वास को कायम रखते हुये संगठन को मजबूती के साथ संचालन करूंगा। 
छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू ने आज दिनांक 18 नवंबर 2021 को राजीव भवन रायपुर में पदभार ग्रहण करते ही किसान हितैषी कार्यो के लिये किसानों के सहयोग हेतु सहयोग समिति बनाने की घोषणा की। छत्तीसगढ़ की सोसायटियों में धान विक्रय के लिये आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के सभी आवश्यक इंतजाम हो। सभी आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त रहे और इसके लिये छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय और जिला स्तरीय किसान सहयोग समिति जल्द घोषित की जायेगी। 
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. कमल नयन पटेल, सिद्धार्थ चंद्रा, नरेन्द्र सोनवानी, झम्मन बघेल, गोपाल साहू, इंद्र साव, संतोष सोनी, प्रशांत ठाकुर, सुमित्रा धृतलहरे, अरूण यादव, ए.दास साहू, हिरेन्द्र कौशले, हेमलाल साहू, रूप लाल साहू, डॉ. द्वारिका साहू, अजितेश-राजू शर्मा, सुभाष केशरवानी, अनुप रवानी, संजय शर्मा, देवाटण्डन , लक्ष्मीनारायण वर्मा , पप्पु अली सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान साथी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
To Top