@रघुनाथनगर//कमल चंद साहू।।
वाड्रफनगर जनपद अंतर्गत रघुनाथनगर में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने जन चौपाल के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा रघुनाथनगर को संबोधित किया। आज 18 सितंबर को राज्यसभा सांसद ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान राज्य सरकार हमारे राज्य के युवाओं को छल करके सत्ता हासिल किया है। हमारे सभी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम से आज सत्तासीन है। आज सरकार जो बनी है, वह सरकार झूठे वादे प्रलोभन देकर सत्ता हासिल किया है। सरकार अपने वादे में सभी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की लालच देकर हमारे युवा साथियों को छल किया है। इसी तरह से कई अन्य बातों को बताते हुए अपनी पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को जानकारियां प्रदान की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा रघुनाथनगर द्वारा जन चौपाल लगाकर सोती हुई प्रदेश सरकार को जगाने का काम युवा मोर्चा कर रही है, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम एवं जिला सदस्य पुष्पा नेताम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे युवा मोर्चा प्रभारी के कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद जयसवाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, शंकर जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, महेश जायसवाल, अवध गुर्जर, रामजन्म जायसवाल, राम ललित साहू, विजय साहू, रामकिशुन टेलर, राज किशोर शुक्ला, ताराचंद गुप्ता, राधेश्याम साहू, विवेक साहू, अतुल उपाध्याय, प्रमोद जायसवाल, मदन साहू, अनूप जायसवाल, सोबरन कुशवाहा, राम सुभग साहू, मुकेश, बेचन, राम क्रित काशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पांडे, ललिता सिंह, सुनीता सेन, पार्वती साहू, देवेंद्र साहू, रविचंद, विकास, प्रिंस, आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा तमाम लोग उपस्थित थे।