Balrampur : कोरोना नें छीनी त्योहारों की रौनक, मूर्तिकारों का धंधा भी चल रहा मंदा...

Balrampur : कोरोना नें छीनी त्योहारों की रौनक, मूर्तिकारों का धंधा भी चल रहा मंदा...

@बलरामपुर//कमल चंद साहू।। 
कोरोना की दूसरी लहर का असर अब मूर्तिकारों के पारंपरिक व्यवसाय पर नजर आने लगा है। हर साल गणेश चतुर्थी के लिए प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार इस बार बड़ी प्रतिमाओं की जगह छोटी प्रतिमा ही बना रहे हैं। बड़ी प्रतिमा सिर्फ ऑर्डर मिलने पर बना रहे हैं।

रामानुजगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव में मुर्तिकार सुशांत मंडल 3 पीढ़ियों से यह काम कर रहे हैं उनके पिता पंकज मंडल भी मुर्तिकार थे साथ ही उनके दादा अतुल मंडल प्रसिद्ध मुर्तिकार थे सुशांत ने अपने पिता और दादा से मुर्ति बनाने का काम सीखा है। 
सुशांत के बांग्लादेश स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शरणार्थी बनकर भारत आए थे उन्हें मुर्ति कला में प्रसिद्धि प्राप्त थी दुर्गा माता भगवान गणेश के साथ ही सभी देवी देवताओं कि मूर्तियां बनाते थे तब से अबतक उनका परिवार यह काम कर रहा है।
धनगांव में विगत कई पीढ़ियों से लगातार गणेश व दुर्गा मां की प्रतिमा बनाकर बेचते हैं। एक माह से ये मूर्तिकार भगवान गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। इस वर्ष इन्होंने 25 छोटी बड़ी मूर्तियां बनाई है जिसकी कीमत 700 रूपए से शुरू है इनकी मूर्ति बनाने की कला से यहां के श्रद्धालु के साथ ही आम व्यक्ति भी काफी प्रभावित है। हर साल गणेश व दुर्गा माता की मूर्ति बनाते है।
To Top