सर्वप्रथम राजीव भवन अम्बिकापुर में केक काटा गया जिसमें युवक कॉंग्रेस, सेवादल,जिला कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग,एन एस यू आई, पिछड़ा वर्ग कॉंग्रेस के द्वारा उत्साह पूर्वक मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया,इसके बाद कॉंग्रेस विधिविभाग अम्बिकापुर द्वारा दुर्गा मंदिर अम्बिकापुर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं छत्तीसगढ़ के उत्तरोत्तर विकास के लिए शक्ति प्रदान करने की मां दुर्गा से प्रार्थना की गई। इसके बाद अम्बिकापुर के अनाथ आश्रम ,एवं बृद्धा आश्रम में फल एवं मिठाई वितरित कर मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे,जिला कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के जिलाध्यक्ष देवकांत त्रिवेदी, जिला महासचिव आबिद खान,उपाध्यक्ष के के मिस्त्री,प्रवक्ता विजय तिवारी,विशेष आमंत्रित सदस्य नीलरतन जायसवाल,भारतेंदु भगत सह सचिव,अशोक चौधरी सह प्रवक्ता,कोषाध्यक्ष प्यारेलाल यादव,नरेश मण्डल,रीना मुंडा सहित काफी संख्या में कॉंग्रेस विधिविभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।