हिंदू देवी देवताओं पर अपशब्द टिप्पणी करने वाले के खिलाफ चौकी पर शिकायतI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

हिंदू देवी देवताओं पर अपशब्द टिप्पणी करने वाले के खिलाफ चौकी पर शिकायतI

शशि रंजन सिंह

दतिमा मोड़- सोशल मीडिया में हिंदू देवी-देवताओं पर अशब्द बयानबाजी करने वाले एक युवक पर अखिल भारत हिंदू महासभा ज़िला उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग करते हुए करंजी चौकी में इसकी शिकायत की है। संगठन के पदाधिकारीओ ने अपनी शिकायत में बताया है कि फेसबुक में ओड़गी निवासी कमलेश सतनामी नामक युवक ने हिंदुओं के आराध्य शंकर भगवान पर अशब्द एवं अमर्यादित टिप्पणी की है जिसके बाद लोगों में नाराजगी है मामले की शिकायत चौकी में करते हुए लोगों ने उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की है तथा कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पारस पैकरा, तुलेश्वर राजवाडे, विनय यादव, प्रिंस जायसवाल, ताराचंद राजवाड़े, मुकेश राजवाडे, सोन साय, भोला पैकरा, दीपेश मानिकपुरी, अनीश देवांगन, ललित राजवाड़े, विकेश राजवाड़े, मनीष देवांगन व आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
To Top