CG : भाजपा अजा मोर्चा मंडल संडी नें मनाई मिनीमाता की पुण्यतिथि...

CG : भाजपा अजा मोर्चा मंडल संडी नें मनाई मिनीमाता की पुण्यतिथि...

@छत्तीसगढ़//CNB Live News।। 
भाजपा मंडल दक्षिण पलारी संडी अजा मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संडी बंगला में श्रध्देय मिनीमाता को श्रद्धासुमन अर्पित कर 47 वीं पुण्यतिथि मनाया। 

नेता द्वय भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू एवं अजा मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे ने मिनीमाता को नमन करते हुए कहा भारतीय संसद में प्रथम महिला सांसद के रूप में लगातार 10 वर्षों तक सेवा देकर बाल विवाह, दहेज प्रथा, नारी उत्थान, समाज कल्याण के माध्यम से समाज एवं गरीबों की सेवा की है ऐसे समाज सेविका मिनीमाता के पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों एवं सिध्दांतों पर चलने का संकल्प लेनी चाहिए। 

इस अवसर पर अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीष्मदेव सोनवानी, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष द्वय राजू बंजारे, डागेश्वर वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राकेश आडिल, मंत्री चैतूराम धृतलहरे, शक्तिकेन्द्र संयोजक पंचराम सायतोड़े उपस्थित थे। 
To Top