Balrampur : सकुन्तला सिंह पोर्ते नें किया महिला वीरांगनाओं के परिवार का सम्मान...

Balrampur : सकुन्तला सिंह पोर्ते नें किया महिला वीरांगनाओं के परिवार का सम्मान...

@बलरामपुर//कमल चंद साहू।। 
भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर इस वर्ष भारत के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को ‘अमृत उत्सव के रूप में मनाने का आव्हान किया गया है, इस महान अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 15 अगस्त को महिला स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिवार का सम्मान किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने महिलास्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके घर जाकर उनके परिवारों वालों का सम्मान किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई है जिसमे सरगुजा संभाग के लिए महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य – मंजूषा भगत को प्रभारी बनाया गया इनके साथ साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुसुम सिंह , एवं सरगुजा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा फुलेश्वरी सिंह सामिल रही।

जिसके अंतर्गत बलरामपुर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा सकुन्तला सिंह पोर्ते ने आज प्रतापपुर विधान सभा के ग्राम पंचायत गोविंदपुर पहुच पद्मविभूषित राजमोहनी देवी के घर जाकर उनके प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण की साथ ही वहा रह रही उनकी पुत्री रामबाई को भी सम्मानित किया गया।
To Top