CG :- संभागीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम देवरी आरंग में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम...-

CG :- संभागीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम देवरी आरंग में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ रायपुर
आज रायपुर सम्भाग युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आरंग जनपद के ग्राम देवरी में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
जिसमे 51 छायादार पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू ने पौधरोपण की महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वृक्षारोपण न केवल शासन का कर्त्तव्य है बल्कि हमारा भी कर्तव्य है। प्रत्येक नागरिक का ये कर्तव्य है कि वृक्षो को ना काटे एवम काटने से भी रोके। 
अधिकाधिक वृक्षारोपण करें ताकि वनों से हमे ऑक्सिजन के साथ औषधि, फल, वनोपज लाभ,  प्राकृतिक सौंदर्य दर्शन मिलता रहे।

इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष प्यारेलाल साहू ने कहा कि पेड़ पौधे ऑक्सिजन का प्रमुख स्रोत है ये वर्षा कराने में सहायता करते है वातावरण को संतुलित करते है।  यह हमारे लिए वायु प्रदूषण की लड़ाई भी लड़ते है।

संभागीय उपाध्यक्ष एवम जनपद सदस्य गोविंद साहू ने भी पौधे एवम वृक्षो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सामाजिक जनों से अधिक से अधिक पौधारोपण एवम उनके संरक्षण का संकल्प लेने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गोविंद साहू, ललित साहू, प्रफुल्ल साहू, सत्यप्रकाश साहू, नंद कुमार, महेंद्र साहू, चुलेश साहू, भुनेश्वर साहू, चम्मन साहू, प्रकाश साहू, लक्ष्मीकांत साहू, मोनू साहू, 
दिनेश कुमार, नारायण साहू, ओमप्रकाश साहू, गोवर्धन साहू, खूबचंद साहू, जितेंद्र साहू, ईश्वरी साहू, बहुर सिंह साहू, रामनारायण साहू, खेलु साहू, मनोज साहू आदि समाजिक गण उपस्थित रहे।
To Top