Balod :- भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू ,दुर्गा साहू के हत्यारों को फांसी देने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन...-

Balod :- भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू ,दुर्गा साहू के हत्यारों को फांसी देने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@ बालोद
हृदयविदारक घटना जो कि बिलासपुर जिला के तोरखा थाना अंतर्गत ग्राम महमंद (लाल खदान) में नाबालिक बेटी कुमारी दुर्गा साहू के साथ अमानवीय कृत्य कर निर्मम हत्या कर दी गई हैं। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की तरह पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ की बेटी पर ऐसे अमानवीय कृत्य ने प्रदेश को लज्जित किया है। इस जघन्य हत्याकाण्ड में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन।
उपरोक्त विषयान्तर्गत बिलासपुर जिला की बेटी दुर्गा साहू के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं बेटी की हत्या में आरोपियों को फांसी की सजा देने की माँग और प्रदेश सरकार के मामले को रेयर ऑफ रेयरेस्ट क्राइम के तहत् शीघ्र ही फाँसी की मांग युवा मोर्चा भाजपा ग्रामीण मण्डल बालोद के द्वारा की जाती आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फांसी की सजा प्रदान किया जाने की मांग कीये। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पार्थ साहू, महामंत्री संजय जांगड़े, भूपेंद्र सिन्हा, भाजपा वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा पवन साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, महिला मोर्चा खिलेश्वरी साहू, युवा मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
To Top