Surajpur : वास्तविक नायक से सम्मानित हुए व्याख्याता गोवर्धन सिंह एवं रीता गिरी...

Surajpur : वास्तविक नायक से सम्मानित हुए व्याख्याता गोवर्धन सिंह एवं रीता गिरी...

@जरही//शशि रंजन सिंह।। 
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान विभिन्न प्रकार के पढाई के माध्यमों से बच्चों को शिक्षा से जोडे रखने एवं सीखने की प्रक्रिया को सतत बनाए रखने हेतु शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अघिना सलका के व्याख्याता गोवर्धन सिंह एवं रीता गिरी को गुजरात के एड्यूटर एप में वास्तविक नायक के रूप में स्थान प्राप्त हुआ है। 

इन्होंने एक अप्रेल 2020 से वर्तमान समय तक निरंतर विभिन्न नवाचार के माध्यम से बच्चों को शिक्षण-अधिगम से जोडे रखा है। गुजरात के एड्युटर एप में दोनों शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई है। एड्यूटर एप की टीम ने बताया गोवर्धन सिंह को उनके जिन उत्कृष्ट कार्यों के लिए वास्तविक नायक सम्मान प्रदान किया गया उनमें आनलाईन पढाई के साथ असांइनमेंट, स्काउटिंग गतिविधियों के कुशल संचालन कौन बनेगा करोडपति के तर्ज पर विषय संबंधी एवं सामान्य ज्ञान की तैयारी रोचक तरीके से कराना शामिल है।


वहीं रीता गिरी को उनके द्वारा बच्चों को आनलाईन शिक्षा के साथ -साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले वर्चुअली विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक जनजागरूकता के गतिविधियों को संचालित कर बच्चों को तनावमुक्त वातावरण प्रदान कर शिक्षण अधिगम से जोडे रखने हेतु वास्तविक नायक सम्मान प्रदान किया गया है।


एड्यूटर एप की टीम ने कहा दोनों ही शिक्षकों ने अपने दृढ़निश्चय और कठोर परिश्रम से शिक्षा के क्षेत्र में नए - नए विचारों और माध्यमों का प्रायोजन करके अपने छात्राओं में ज्ञान की ज्योति जलाई रखी है।एड्यूटर एप को शिक्षा जगत के इन वास्तविक नायकों का सम्मान करते हुए खुशी हो रही है।


एड्यूटर एप शिक्षा के लिए फ्री टू यूज ओपन प्लेटफार्म है, जो दुनिया भर के शिक्षकों और छात्रों को जोडकर निर्बाध रूप से शिक्षण और अधिगम के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करता है। इस एप में कोई भी शिक्षिक सामग्री बनाकर अपलोड कर सकता है। शिक्षा को समावेशी बनाकर फिर से परिभाषित करने के लिए एड्यूटर एप को बनाया गया है तथा यह सार्वभौमिक रूप से सुलभ है।
To Top