भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों की विफलता को लेकर सरगुजा भाजपा ने भी सभी मंडलों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्यक्रम हेतु नियुक्त मंडल प्रभारियों ने मंडल के शक्ति केन्द्रों में जनता से संवाद कर भूपेश सरकार की विफलता गिनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जनता से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने ढाई साल तक जनता को ठगा है।
गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस ने गरीब, मजदूर, महिला, बुजुर्ग, युवा सबको अपने झूठे वादों से भ्रम में रखा था पर अब ढाई वर्षों में ही सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है, न किसान का कर्जा माफी पूरा हुआ न शराब बंदी हुआ न महिलाओं को स्कूटी मिला न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता ही मिला। उन्होने कहा कि यदि बचे हुए ढाई वर्षों में भूपेश सरकार ने वादे पूरे नहीं किए तो इस सरकार का जाना तय है।
इस अवसर पर मंडलों में प्रभारी के रूप में मेजर अनिल सिंह पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व विधायक कमलभान सिंह, पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, डी के पुरिया, मुनेश राजवाडे राधे श्याम ठाकुर, मधु चौदाहा, मंजूषा भगत, संतोष दास, राजेंद्र जयसवाल फुलेश्वरी सिंह अरुणा सिंह आलोक दुबे अनिल अग्रवाल राजकुमार गुप्ता राजकुमार अग्रवाल सुनिल गुप्ता मनोज गुप्ता सेतराम बडा विकास पांडेय संजय सोनी सहित 12 मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री सहित सभी पदाधिकारीयों ने जनसंवाद कर जनता की राय ली।