चलती ट्रेन में 21 वर्षीय युवती की मौत से सहमें लोग... धारदार हथियार से रेता दिया गला...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

चलती ट्रेन में 21 वर्षीय युवती की मौत से सहमें लोग... धारदार हथियार से रेता दिया गला...


इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक लड़की धारदार हथियार से हत्या का संगीन मामला सामने आया है. चलती ट्रेन में हत्या के चलते सनसनी फैल गई जिसके बाद मंगलवार रात 9 बजे ट्रेन को सीहोर स्टेशन पर रोक कर युवती का शव उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 

जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी 21 साल की मुस्कान हाड़ा इंदौर से भोपाल अपने भाई के पास जा रही थी, लेकिन अज्ञात आरोपी ने चलती ट्रेन में युवती का गला रेत दिया और फरार हो गया. 


यात्रियों ने सीहोर स्टेशन पर घटना की सूचना दी जिसके बाद स्टेशन और मंडी पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी. 

मामले की जानकरी देते हुए एसपी एसस चौहान ने बताया कि इंदौर से बिलासपुर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में ये घटना हुई है. सीहोर स्टेशन से दो किलोमीटर पहले शुजालपुर-सीहोर स्ट्रेच पर युवती खून से लथपथ अवस्था मे मिली थी. 


सीहोर स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. युवती के पिता किसी अपराध में जेल में हैं. युवती उनकी जमानत की कोशिश कर रही थी.

इस घटना ने इंदौर से भोपाल के बीच सफर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि रोजाना बड़ी संख्या में लोग भोपाल से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं. 

To Top