अवैध सम्बन्ध की हवस में डूबी महिला नें अपनें ही पति को मार किचन में किया दफना... 06 साल की मासूम बच्ची नें खोला पोल...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

अवैध सम्बन्ध की हवस में डूबी महिला नें अपनें ही पति को मार किचन में किया दफना... 06 साल की मासूम बच्ची नें खोला पोल...

@मुंबई(वेब डेस्क)//CNB Live News।।
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने महिला को उसके पति के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्‍या की. इसके बाद उसके शव को किचन में ही दफना दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न लग पाए। 

मुंबई पुलिस ने बताया कि मारे गए व्‍यक्ति की 6 साल की बेटी ने अपने अंकल को घटना के बारे में बताया था. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है. सूचना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और किचन से शव को बरामद कर लिया गया है। 

साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका प्रेमी अभी फरार है, जिसकी तलाश लगातार की जा रही है. वहीं पिछले दिनों मुंबई में पुरानी रंजिश के कारण दो लोगों ने कथित तौर पर 31 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। 


पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि घटना रविवार रात को हुई थी. जब नगर निगम के सफाई विभाग में काम करने वाला एक व्यक्ति वडाला इलाके में अपनी इमारत के बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी और कुछ अन्य परिवार वालों से बात कर रहा था।
To Top
ADVERTISEMENT