बढ़ती महंगाई को लेकर लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

बढ़ती महंगाई को लेकर लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन...

@लखनपुर//सत्यम साहू।। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 11 जून दिन शुक्रवार लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पद्दधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व महंगाई को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कोरोना काल में भी केंद्र की भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करके आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर महंगाई का अनावश्यक बोझ डालकर आमजन का शोषण कर रही है। 
लखनपुर के स्थानीय पेट्रोल पंप नारायण पेट्रोल पंप और सुमन पेट्रोल पंप पर जाकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र की मोदी सरकार के बारे में नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल के साथ खाद्य सामग्री की अप्रत्याशित बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार को जमकर कोसा। 

इस दौरान वहा लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव,लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता,aipc संभाग समन्वयक रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, पार्षद रमेश जयसवाल, दिनेश तायल, शशि पांडेय,मोहम्मद इरशाद खान, पार्षद अशफाक खान,मुकेश सिंह,युवा कांग्रेस सोसल मीडिया लखनपुर ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन,गप्पू खान,जगरोपन यादव, सुजीत गुप्ता, मोजिब खान,अजर राम चौधरी,प्रकाश ठाकुर,हफीज खान, संतोष यादव सहित कांग्रेस के पद्दधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top