योग( Yog )से बड़े-बड़े मानसिक बीमारी को दूर किया जा सकता है :- क्षमता वर्मा

योग( Yog )से बड़े-बड़े मानसिक बीमारी को दूर किया जा सकता है :- क्षमता वर्मा

PIYUSH SAHU (BALOD)

@रायपुर// पीयूष कुमार साहू।।

योग अब विश्व पटल पर बहुत पसंद किया जा रहा है, अब योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन ( अध्यक्ष -  शैलेंद्र विशी ) & शिव कोचिंग क्लासेज ( संचालक - सत्येंद्र प्रजापति ) , छ. ग. के तत्वाधान में  60 दिवसीय  नियमित नि:शुल्क  ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे  छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत  PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं
इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।
पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र विशी,  जयंत भारती एवम भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।। एवम त्रिवेंद्रम भारते एवम् दीपिका यादव सहायक शिक्षक के रूप में सहयोग प्रदान कर रहें।
इस ऑनलाइन कक्षा में क्षमता वर्मा
 जिला रायपुर(छ. ग. ) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वे योग विद्या को बारीकियों से  समझ रहे हैं।
To Top