पहले युवक ने धारदार हथियार से पत्नि (wife) की करी हत्या... बाद में खुद भी कर ली आत्महत्या...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

पहले युवक ने धारदार हथियार से पत्नि (wife) की करी हत्या... बाद में खुद भी कर ली आत्महत्या...

महोबा (उप्र)। महोबा जिले के बीजानगर गांव में एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। भाभी को बचाने आई अपनी छोटी बहन को उसने घायल कर दिया।

 शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को बीजानगर गांव में आरोपी युवक संतोष रैकवार (35) ने धारदार गड़ासे से वार कर अपनी पत्नी सरस्वती (32) की हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार खुद को भी घायल कर लिया। 


आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि भाभी को बचाने पहुंची अपनी छोटी बहन आरती (17) को भी आरोपी ने गड़ासा मारकर घायल कर दिया। आरती का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


सिंह ने बताया कि गांव के तालाब के पास सिंघाड़े की खेती करने वाला आरोपी  संतोष कुछ दिन पहले अपने पिता को भी मारने के लिए दौड़ा था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी संतोष और उसकी पत्नी सरस्वती के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
To Top