Manson Alter 2021 : राज्य में नौतपा के बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत... पढ़िए कब तक पहुंचेगा मानसून...

Manson Alter 2021 : राज्य में नौतपा के बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत... पढ़िए कब तक पहुंचेगा मानसून...

@रायपुर(वेब डेस्क)//CNB Live News।। 
मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाके में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि नौतपा लगने के बाद यहां भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल था। 


अचानक हुई बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गरज के साथ तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना है। बिलासपुर, पेंड्रारोड, मुंगेली, बेमेतरा और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।



इन दिनों तक आ सकता है मानसून :

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून 31 मई तक केरल पहुंचेगा। हालांकि 30 मई यानि आज से ही केरल में बारिश हो रही है। वहीं केरल में मानसून आने के 9 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचता है। 


इस हिसाब से लगभग 9 जून तक छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मानसून पहुंच सकता है। रायपुर याने मध्य छत्तीसगढ़ में 15 जून और सरगुजा संभाग में 21 जून तक पहुंचने की संभावना है ।


ये रहेगा छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल :

हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यहीं से एक द्रोणीका छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए विदर्भ तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में 31 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 


प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


To Top