दरिंदगी : भैंस के साथ अमानवीय तरीक़े से दुष्कर्म करनें वाले एक (01) आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ़्तार...

दरिंदगी : भैंस के साथ अमानवीय तरीक़े से दुष्कर्म करनें वाले एक (01) आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ़्तार...

@मेरठ(वेब डेस्क)//CNB Live News।। 
जिले में एक ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने लोगों को शर्मसार कर दिया है। शराब के नशे में एक युवक ने भैस के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस भी हैरान हो गयी है। जांच में यह बात सामने आई है कि है घटना सही पाई है। भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना मेरठ के जानी थाना क्षेत्र की है। 

भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि गांव निवासी सुमित को उसने अपनी भैंस के साथ दुष्कर्म देखा है। विरोध करने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट की। भैंस मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी को ऐसी घिनौनी हरकत करते हुए पड़ोस के कई अन्य लोगों ने देखा है।



सूचना पर इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। पुलिस ने भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी सुमित निवासी जानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पता चला है कि आरोपी शराब के नशे में था। उसने घिनौनी हरकत करना कबूल किया है।


बता दें कि इस तरीके की घिनौनी हरकत का यह पहला मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लेकिन आरोपी पर कार्रवाई के लिए अन्य लोग गवाह हैं। 


जिनका बयान महत्वपूर्ण है। संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर और गवाहों के पर आरोपी सुमित के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम व धारा 377 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी सुमित ने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिन से भैंस के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर रहा था।
To Top