ऑनलाइन क्लास द्वारा नि: शुल्क (Free) योग क्लास का संचालन... अन्नपूर्णा चंद्रवंशी निशुल्क प्राप्त कर रही हैं ,योग शिक्षा...

ऑनलाइन क्लास द्वारा नि: शुल्क (Free) योग क्लास का संचालन... अन्नपूर्णा चंद्रवंशी निशुल्क प्राप्त कर रही हैं ,योग शिक्षा...

PIYUSH SAHU (BALOD)
@कवर्धा//सीएनबी लाइव न्यूज़।।
  योग अब विश्व पटल पर बहुत पसंद किया जा रहा है।अब योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन ( अध्यक्ष - शैलेंद्र विशी ) &  शिव कोचिंग क्लासेज ( संचालक - सत्येंद्र प्रजापति ) , छ. ग. के तत्वाधान में  60 दिवसीय  नियमित नि:शुल्क  ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे  छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत  PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं।
इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।
पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र विशी,  जयंत भारती एवम भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।

इस ऑनलाइन कक्षा में अन्नपुर्णा चंद्रवंशी जिला कवर्धा (छ. ग. ) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वे योग विद्या को बारीकियों से  समझ रहे हैं।
To Top