@कवर्धा//पीयूष कुमार साहू।।
लॉकडाउन की इस विषम परिस्थिति में लोगों की शरीर को तंदुरुस्त बनाने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से निशुल्क योग कराया जा रहा है। प्राचीनतम काल की बात करें तो ऋषि मुनि और पहले के मनुष्य योग के सहारे जिंदा रहते थे।अब तो योगा का ऐसी स्थितियां आ रहा है कि लोग योग शब्द का अर्थ भी नहीं जान रहे हैं। ऐसे कुछ युवाओं के द्वारा योग की महत्व एवं हमारे जीवन में कितने आवश्यक है।यह बताने के लिए ऑनलाइन निशुल्क योगा क्लास चलाया जा रहा है।अब योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन ( अध्यक्ष - शैलेंद्र विशी ) & शिव कोचिंग क्लासेज ( संचालक - सत्येंद्र प्रजापति ) , छ. ग. के तत्वाधान में 60 दिवसीय नियमित नि:शुल्क ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं।
इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।
पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र विशी, जयंत भारती जी, भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।
एवम इस योजना को सफल बनाने में त्रिवेंद्रम भारते का विशेष सहयोग रहा।