@सूरजपुर//CNB Live News।।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल के नेतृत्व में सूरजपुर जिले के सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरफ्तारी दे रहे हैं। टूलकिट पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रवक्ता संबित पात्रा पर राजनीति द्वेष से FIR किया।
जिसके कारण पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता 5- 5 की संख्या में अपने निकटतम थाने व चौकियों में गिरफ्तारी दे रहे हैं। इसी तारतम्य में अनूप सिन्हा जिला उपाध्यक्ष भाजपा के नेतृत्व में बिश्रामपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी गई। गिरफ्तारी देनेवाले नेताओं में अनूप सिन्हा, श्यामा पांडेय, दीपेंद्र सिंह चौहान, राजेश यादव मोहनी झा थे।
साथ मे ज्योति सिंह ,सूरज सेठी,दुर्गा गुप्ता,सतीश तिवारी, अवनीश सिंह द्वारा तिलक ,अच्छत लगा कर धरने पर नेताओँ को रवाना किया गया सहयोग करने वालो में राजेश पाठक, राहुल जायसवाल, दीना यादव,सोमेन्द्र चक्रवर्ती उपस्थित थे ।अमित केरकेट्टा नायब तहसीलदार पिलखा,सुभाष कुजूर थाना प्रभारी बिश्रामपुर, उमेश सिंह Asi ने गिरफ्तारी ली।