गरीब लोगों को टीका लगवाने में सामने आए... भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता(BJP)
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

गरीब लोगों को टीका लगवाने में सामने आए... भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता(BJP)

PIYUSH SAHU (BALOD)
@बालोद// सीएनबी लाइव न्यूज़।।
सेवा ही संगठन के तहत भाजपा शहर मंडल बालोद ने बुजुर्ग व वैक्सीनेशन सेंटर तक जाने मे असमर्थ लोगो को ले जाकर करवाया उनका टीकाकरण।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गरीब परिवारो को जिनके पास ना पैसा है। और ना जो जाने में सक्षम है। ऐसे बुजुर्ग लोगों को टाउन हाल स्थित टीकाकरण क्षेत्र में ले जाकर लगाया गया।
लगातार भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा यह कार्य अनवरत जारी है।लगभग बालोद शहर के आज 30 लोगों का वैक्सीनेशन करवाया गया जबसे वैक्सीनेशन शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के वंचित लोगों का लगभग 600 से अधिक ऐसे लोगों का टीकाकरण करवाया गया है।
आज इस पुनीत कार्य में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी,पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा,पार्षद मोहन कलिहारी, शहर मंडल मंत्री कमल पंपलिया,शहर मंडल के कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा अल्पसंख्यक नेता प्रीत कत्याल मौजूद रहे।
To Top