@बलौदाबाजार// प्रेम साहू।।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े के निर्देशानुसार आज भाजपा मंडल दक्षिण पलारी संडी के कार्यकत्ताओं ने मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में गिधपुरी थाना के सामने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश कांग्रेस की दोगली सरकार, भूपेश बघेल की तानाशाही सरकार के विरुद्ध जिन्होंने टूलकिट, फर्जी दस्तावेज के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास किया एवं उसके खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम से रायपुर के थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के कारण विरोध प्रगट कर भारतीय जनता पार्टी का आवाज बुलंद किया । धरना प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के साथ में मंडल महामंत्री डागेश्वर पप्पू वर्मा, मंडल महामंत्री विजय कोसले, मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, वरिष्ठ मंडल मंत्री कृतराम वर्मा उपस्थित थे। इसके पहले प्रदर्शन स्थल पर जाने से पहले महिला मोर्चा की बहनें मंडल अध्यक्ष निर्मला रजक, उपाध्यक्ष ललिता धृतलहरे, जिला कार्यसमिति सदस्य गायत्री शर्मा, मंडल सदस्य पूर्णिमा साहू ने पदाधिकारियों का बंदन, रोली, टीका लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया । इस अवसर पर सहयोगी के रूप में युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु , अजा मोर्चा अध्यक्ष खिलेश्वर धृतलहरे , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू के साथ मंडल मंत्री दौलत यादव उपस्थित थे।