आत्महत्या बलरामपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी पति गिरफ्तार…
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

आत्महत्या बलरामपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी पति गिरफ्तार…

👩‍💻 CNBLIVE..✍️
//सीएनबी लाईव।।
बलरामपुर 
 नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली थी। पति के प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या की थी। खुदकुशी मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नवविवाहिता के पति द्वारा मृतिका को शराब के नशे में मारपीट किया करता था। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस चौकी बरियों थाना राजपुर का है।

जानकारी के मुताबिक 4 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चाची में नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। मर्ग क्रमांक 43 / 2021 धारा 174 जा०फौ० कायम कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय राजपुर को सूचना दी गई।कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजपुर एवं चौकी प्रभारी बरियों रजनीश दल बल के साथ घटना स्थल चाची रवाना हुये एवं जाँच करते हुये गवाहों एवं परिजनों के कथन लिया गया जिसमें नवविवाहिता के पति द्वारा मृतिका को शराब के नशे में मार पीट किया जाना व धमकी देकर प्रताडित करना पाया गया।

प्रथम दृष्टतया मृतिका के पति रामलखन गोड का कृत्य धारा 306 भादवि सदर का अपराध घटित किया जाना पाये जाने से पुलिस चौकी बरियों में अपराध क्र 89 / 2021 धारा 306 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । दिनांक 07.05 2021 को आरोपी रामलखन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


To Top