कलेक्टर ने जारी किए आदेश ,जिले में होने वाली शादियों को लेकर जारी किए नए आदेश…..पढिये पूरी खबर

कलेक्टर ने जारी किए आदेश ,जिले में होने वाली शादियों को लेकर जारी किए नए आदेश…..पढिये पूरी खबर

शशि रंजन सिंह

सूरजपुर।।सूरजपुर में विवाह समारोह के लिए दी गई सभी अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। दुल्हा और दुल्हन को मिलाकर कुल आठ लोगों को ही विवाह समारोह में शामिल होने की अनुमति रहेगी। ज़िला प्रशासन लिखित आदेश जारी कर इसकी तामिली भी सुनिश्चित करा रहा है।

आदेशानुसार विवाह समारोह में दुल्हा और दुल्हे के पिता, दुल्हन और दुल्हन के माता पिता, मामा व भाई और पंडित को ही केवल अनुमति होगी. दोनों पक्षों को मिलाकर केवल आठ लोग होंगे जिनमें दुल्हा दुल्हन शामिल हैं। 

To Top