भारतीय जनता पार्टी देगी आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना... पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में जताएंगे नाराजगी...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

भारतीय जनता पार्टी देगी आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना... पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के विरोध में जताएंगे नाराजगी...

@रायपुर//सीएनबी लाईव न्यूज़।। 
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम पश्चात TMC के गुंडे कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला,हत्या आगजनी, महिलाओं के साथ बर्बरता जैसी हिंसात्मक घटना कर रहें है, तृणमूल कांग्रेस - कांग्रेस पार्टी समेत सभी विपक्षी दल पूरे घटनाक्रम में मौन धारण किये हुए।

पक्षिम बंगाल में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसात्मक घटना-हत्या के विरुद्ध में भाजपा केंद्रीय एवं प्रान्ती नेतृत्व ने 5 मई को दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक अपने घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध करने का आह्वान किया है। भाजपा रायपुर जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता साथियो से अपने साथी कार्यकर्ताओ पर हो रहे हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ अपने घरों के बाहर कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सपरिवार धरना देने का आग्रह है।
To Top
ADVERTISEMENT