प्रदेश में मंगलवार को मिले 15 हजार 785 नये कोरोना संक्रमित... और हो गई 210 संक्रमितों की मौत...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

प्रदेश में मंगलवार को मिले 15 हजार 785 नये कोरोना संक्रमित... और हो गई 210 संक्रमितों की मौत...

@रायपुर//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है, अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं, इसी बीच मंगलवार को प्रदेश में कुल 15,785 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. वहीं दूसरी ओर आज कुल 210 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इस बीच राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में कुल 11,308 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर वापस घर लौट आए हैं।

आज कुल 15,785 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होनें के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 07 लाख 87 हजार 486 हो गई है, वहीं अब तक कुल 06 लाख 53 हजार 542 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,485 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।


जिलेवार मरीजों की संख्या देखें तो :

मंगलवार को जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 1283 मरीज, दुर्ग से 899, राजनांदगांव से 626, बालोद से 454, बेमेतरा से 260, कबीरधाम से 463, रायपुर से 1008, धमतरी से 580, बलौदा बाजार से 733, महासमुंद से 554, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1223, रायगढ़ से 1220, कोरबा से 1206, मुंगेली से 615, जीपीएम से 299, सरगुजा से 697, कोरिया से 511, सूरजपुर से 522, बलरामपुर से 451, जशपुर से 633, बस्तर से 195, कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 45, कांकेर से 551, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 41 तथा अन्य राज्यों से 02 मरीज मिले है।

To Top
ADVERTISEMENT