भारत सरकार के कोल मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी श्री राम सिरोमन सरोज द्वारा आज दिनांक 6मई को कोल इंडिया के वेतन समझौता के लिए जे बी सी सी आई-11के गठन हेतु अपनी सहमति प्रदान करते हुए कोल इंडिया चेयरमैन को पत्र जारी करते हुए कहा है कि सभी स्टेक होल्डरों और कामगारों के हित को ध्यान में रखकर अविवादित वेज एग्रीमेंट जल्द से जल्द संपन्न कराया जाए और इसकी जानकारी मंत्रालय को दी जाए।
ग्यारवें वेतन समझौता के लिए शीघ्र कमेटी गठन करने के लिए भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोल प्रभारी माननीय के.लक्ष्मा रेड्डी एवं अखिलभारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री श्री सुधीर घुर्डे ई एवं विभिन्न फोरमो में भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा लगातार प्रयास किया गया एवं 5फरवरी को संघ द्वारा एस ई सी एल सहित सभी कंपनी मुख्यालयों में भारी संख्या में एकत्रित होकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जिसके परिपेक्ष्य में भारत सरकार के कोल मंत्रालय के उपरोक्त निर्णय पर संगठन के एस ई सी एल समन्वयक एवं कंपनी जे सी सी सदस्य माननीय मजरुल हक अंसारी जी एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि दिनांक 30/06/21को दसवें वेतन समझौता की अवधि समाप्त हो रही है और इस निर्णय से जल्द से जल्द कोयला कामगारों को ग्यारवें वेतन समझौता का लाभ प्राप्त हो सकेगा। अतः इस निर्णय से सभी कामगारों ने खुशी जाहिर की है।