दोस्तों के बीच आपसी विवाद में चली चाकू... मौके पर ही एक युवक की मौत वहीं 02 की हालत गंभीर...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

दोस्तों के बीच आपसी विवाद में चली चाकू... मौके पर ही एक युवक की मौत वहीं 02 की हालत गंभीर...

@रायपुर(वेब डेस्क)//CNB Live News।। 
राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में तीन दोस्तों के बीच हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं दो युवक बुरी तरह से जख्मी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खुशालपुर मलसाय तालाब की है। आज दोपहर में तीन दोस्त चेतन साहु, रशिक सोनी, यशवंत जायसवाल के बीच गांजा को लेकर विवाद हुआ था। 
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, तीनों ने अपने पास रखे चाकू से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवकों को चोट आयी है। इस हमले में अस्पताल ले जाने के दौरान चेतन साहू की मौत हो गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिसमे एक की मृत्यु होने की खबर है।
To Top
ADVERTISEMENT