स्कूल (School) के नजदीक मिली महिला की जली हुई लाश... इलाके में दहशत का माहौल...

स्कूल (School) के नजदीक मिली महिला की जली हुई लाश... इलाके में दहशत का माहौल...

@अमरकंटक//सीएनबी लाईव न्यूज़।।
सरकारी स्कूल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की जलती हुए लाश लोगों ने देखा। लोगों ने पानी डालकर बचाने की कोशिश की। आग से बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि अमरकंटक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सामने यह घटना हुई है।

आग से पूरी तरह जलने से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बता दे कि रात को महिला को जिंदा देखा गया था। महिला रीवा की बस की टिकट रखी हुई थी। वहीं आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृत युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अमरकंटक पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई।

To Top