महिलाओं को पीरियड्स के 05 दिन पहले और 05 दिन बाद तक कोरोना वैक्सीन न लगवाने की ख़बर हो रही तेजी से वायरल... जानिए क्या है इसकी पूरी सच्चाई...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

महिलाओं को पीरियड्स के 05 दिन पहले और 05 दिन बाद तक कोरोना वैक्सीन न लगवाने की ख़बर हो रही तेजी से वायरल... जानिए क्या है इसकी पूरी सच्चाई...

@नई दिल्ली//सीएनबी लाईव न्यूज़।। 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए है. वहीं देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की भी भारी कमी देखी जा रही है, और इस भयानक दौर में भी कुछ लोग फर्जी खबरें फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. एक तरफ देश में जितनी तेजी से कोरोना फैल रहा है, उससे ज्यादा तेजी से अफवाह फैलाई जा रही है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पीरियड से पांच दिन पहले और पांच दिन बाद तक महिलाएं कोरोना वैक्सीन न लगवाएं. आपको बता दें कि यह सूचना उस समय फैलाई जा रही है, जब देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण करने के लिए सरकारें प्रयास कर रही हैं.

क्या लिखा गया है इस वायरल संदेश में :


इस वायरल मैसेज में लिखा गया है कि ‘एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है. लड़कियों के लिए यह काफी जरूरी है कि पीरियड को ध्यान में रखकर ही कोरोना का टीका लगवाएं.’ सोशल मीडिया पर वायरल इस मैसेज में अपील की जा रही है, ‘पीरियड से पांच दिन पहले और पांच दिन वैक्सीन न लगवाएं क्योंकि इस समय दौरान इम्युनिटी काफी कम होती है.’


इस दावे में कितनी है सच्चाई जानिए
बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक ने इस बात को पुष्टि की है कि मैसेज में किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे इस अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ ही कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 1 मई से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है. जो व्यक्ति 18 साल से अधिक उम्र के हैं वे रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद वैक्सीन जरूर लगवाएं.


To Top