गर्मी के मौसम में पसीना आना बहुत आम बात है। पसीना आने से कई समस्याएं होने लगती हैं, उन में से अंडरऑम्र्स से आने वाली बदबू से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ये प्रॉब्लम होने पर लोग आपके पास बैठने से कतराते हैं। आपके पास बैठते ही अगर कोई मुंह पर रूमाल रख लें तो आपको कैसा महसूस होगा? अगर आप भी चाहते हैं आप को सभी के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर आप अंडरऑम्र्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इससे पहले ये जानना जरूरी है कि ज्यादा पसीना आना या अंडरआम्र्स की बदबू के पीछे क्या कारण है?
क्यों आता है अंडरआम्र्स में पसीना?
अंडरआम्र्स में पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण भी ये समस्या हो सकती है। दरअसल, अंडरआम्र्स में पसीने की ग्रंथियों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए यहां ज्यादा पसीना आता है।
इन घरेलू उपायों को अपनाने से अंडरऑम्र्स की बदबू से मिल सकता है छुटकारा-
बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा अंडरआम्र्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गांठे ना बनने दें। फिर इसे अंडरआम्र्स पर 15 मिनट लगा रहने दें और बाद में साफ कर लें। यह पसीने को रोक कर बदबू से राहत दिलाता है।
गुलाबजल :
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए गुलाबजल बहुत फायदेमंद है। इसे आप अंडरआम्र्स के आस-पास स्प्रे भी कर सकते हैं या फिर गुलाबजल से रूई के साथ अंडरआम्र्स को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है।
एप्पल साइडर विनेगर :
एप्पल साइडर विनेगर अंडरआम्र्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए बढिय़ा ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से अंडरआम्र्स में होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है और यह पसीने को भी कम करता है। एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है।
नींबू :
नींबू में एसिडिक गुण होते हैं जो पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर इसके टुकड़े को 10 मिनट तक अंडरआम्र्स पर रगड़ें। फिर पानी से धो लें। इससे आपको दिनभर की बदबू से राहत मिलेगी।
टमाटर :
अंडरआम्र्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर का पल्प और रस निकालकर इसे 15 मिनट अंडरआम्र्स पर लगाएं और बाद में नहा लें। ऐसा दो-तीन दिन में 1 बार करें।
फिटकरी :
इसे इस्तेमाल करने के लिए नहाने से पहले 3 मिनट तक फिटकरी को अंडरआम्र्स पर रगड़े और बाद में नहाएं। यह उपाय अंडरआम्र्स की बदबू से राहत दिलाने के लिए काफी कारगार है।
एलोवेरा :
रात को थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर अपने अंडरआम्र्स पर लगाएं। इसे रातभर के लिए रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें। चाहें, तो एक चौथाई कप एलोवेरा जेल पी भी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है