मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से 02 बार विधायक रहे गुलाब सिंह का हुआ निधन...लम्बे समय से किडनी में थी समस्या...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से 02 बार विधायक रहे गुलाब सिंह का हुआ निधन...लम्बे समय से किडनी में थी समस्या...

@मनेन्द्रगढ़//सीएनबी लाईव।। 
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे गुलाब सिंह का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया। प्रदेश के दिग्गज नेता विद्याचरण के बेहद करीबी गुलाब सिंह अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेताओं में से थे। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के साथ भी उनका करीबी रिश्ता था, कोरिया जिले में उन्हें जोगी कांग्रेस का प्रमुख चेहरा माना जाता था।
 
सक्रिय राजनीति में रहते हुए वे किडनी रोग से ग्रसित हो गए। वहीं हाई ब्लड शुगर की वजह से उनकी परेशानी बढ़ती चली गई और आज सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। नियमित डायलिसिस के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ पाया था।

उनके निधन की खबर सुनते ही ना केवल मनेन्द्रगढ़ बल्कि कोरिया से लेकर राजधानी तक में शोक की लहर है। उन्हें जानने वालों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
To Top