रिश्वतखोर एसडीएम (SDM) शादी करने हुई ज़मानत पर जेल से रिहा...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

रिश्वतखोर एसडीएम (SDM) शादी करने हुई ज़मानत पर जेल से रिहा...

@जयपुर//सीएनबी लाईव।।
राजस्थान में हाईवे निर्माण कंपनी से 10 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में ACB द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 29 दिन से जेल में बंद RAS पिंकी मीणा को अपनी शादी के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पिंकी मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने 10 दिन की सशर्त जमानत दी है। बताया जा रहा है कि राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित हुए अधिकारी के साथ 16 फरवरी को पिंकी मीना से शादी होगी। हालांकि शादी के पांच दिन बाद ही 21 फरवरी को पिंकी मीणा को कोर्ट में सरेंडर करना होगा। मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी। 
बता दें कि एसीबी ने 13 जनवरी को दौसा में हाइवे निर्माण करने वाली कंपनी से 5 लाख की रिश्वत लेते दौसा एसडीएम पुष्कर मित्तल और 10 लाख की रिश्वत मांगने की शिकायत पर बांदीकुई एसडीएम पिंकी मीणा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों एसडीएम ने भारतमाला परियोजना दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाइवे कंपनी के अधिकारियों से रिश्वत मांगी थी। उसके साथ आरएएस पुष्कर मित्तल भी गिरफ्तार किए गए।
To Top