@अंबिकापुर//संजीव कुशवाहा।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का 53 वां प्रदेश अधिवेशन अंबिकापुर में संपन्न हुआ, उद्घाटन सत्र में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति डॉ. प्रकाशमणि त्रिपाठी, अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष प्राध्यापक अरुण गुप्ता, प्रान्त मंत्री शुभम जायसवाल उपस्थित थे। इस दौरान प्रस्ताव सत्र संपन्न हुआ जिसमे तीन प्रकार के प्रस्ताव पारित किये गए जो निम्न हैं -
01. वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य.
02. वर्तमान सामाजिक परिदृश्य एवं
03. छत्तीसगढ़ मे नई क़ृषि संभावनाएं, समस्या व समाधान.
इस विषय पर पारित किये गए समस्त प्रस्ताव प्रदेश भर के प्रतिनिधियों का मत एवं सुझाव शामिल किये गए, इसी प्रकार भाषण सत्र में " महाविद्यालय परिसर से सार्थक विद्यार्थी जीवन "विषय पर प्रफुल्ल आकांत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री अभाविप ने अपना उद्बोधन दिए। समापन सत्र मैं प्रान्त संगठन मंत्री प्रदीप मेहता ने प्रदेशभर से आये छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अधिवेशन मैं निम्न घोषणाए हुई।
अमन यादव को प्रान्त सहमंत्री, तिलक नाथ प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख, वेदांश पांडे कार्यालय मंत्री, परिवेश केशरवानी थिंक इंडिया संयोजक , उमेश साहू थिंक इंडिया सह संयोजक पितेश्वर निषाद प्रान्त जिज्ञासा प्रमुख, भावेश वर्मा प्रान्त एग्रीविज़न प्रमुख,प्रतिक गोलछा प्रान्त कोषाध्यक्ष, प्रांजल राजपूत प्रान्त राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख, पारसनाथ प्रान्त छात्र शक्ति प्रमुख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियंका गिलहरे, विभोर ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय साहू, अमन ठाकुर, प्रियंका सोरी, कामेश सोनवानी, शेखर झा, भारती साहू, निखिल शुक्ला, उमेश साहू,को दी गई हैं।