जिले भर में तहसीलदार और पुलिस अमले द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों को दिया जा रहा आर्थिक दंड...
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

जिले भर में तहसीलदार और पुलिस अमले द्वारा मास्क नहीं पहनने वालों को दिया जा रहा आर्थिक दंड...

@ओड़गी//सीएनबी लाईव।। 

ओडगी तहसीलदार राधेश्याम तिर्की ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए सभी सर्तकतामूलक उपायों का सभी तहसीलदारों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित गाइड़ लाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा हैं।

जो भी लोग मास्क नहीं लगाते पाए जाते है उनसे जुर्माने की राशि की वसूली कड़ाई से करते हुए समझाईस देने कहा हैं। उन्होने कहा है कि चोक-चैराहो में एनाउन्समेंट कराकर लोगो को मास्क पहनने, फिजीकल डिस्टेंस का पालन करने, समय-सयम पर हाथों को धोने व जागरूक करने कहा हैं। कलेक्टर ने कहा है कि हमारा उद्देष्य किसी को परेशान करना नहीं है बल्कि कोरोना के संक्रमण को रोकना हमारा उदेश्य हैं। इसमें आप सबका सहयोग महत्वपूर्ण हैं इसलिए सभी जिले वासियों से अपील करता हूं कि कोरोना से बचने के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन जरूर करें। इन उपायों का पालन कर हम निष्चित ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने में सफल होंगे।

आज जिले में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करतें हुए जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार बिना मास्क पहने गाड़ी चलाने वाले लोगों को माक्स पहनने की समझाइश दिया गया, एवं चालान काटा गया, इस दौरान दो पहिया वाहन चालक व चार पहिया वाहनों की जांच की गई व संयुक्त कार्यवाही करते हुए माँक्स दिया गया करवाई में
तहसीलदार राधेश्याम तिर्की, बिहारी लाल राजवाड़े, राजस्व विभाग के आर आई पुलिस थाना ओड़गी के थाना प्रभारी लव कुमार पांडेय , आरक्षक कामेश्वर टोप्पो राकेश सिंह प्रवीण एक्का, का सक्रिय योगदान रहा ।

To Top
ADVERTISEMENT